🟢 सत्र 2026-27 के लिए अपडेट

UP Scholarship Status Check 2026-27: आवेदन और पेमेंट स्टेटस ऐसे देखें

एक नजर में

क्या देखना हैकहां और कैसे
आवेदन स्टेटस (Application Status)scholarship.up.gov.in पर Student Login
Final Status (Year Wise)पोर्टल के होम पेज पर Status मेन्यू
पैसे का स्टेटस (DBT Status)pfms.nic.in पर Know Your Payments
मोबाइल सेUMANG App में PFMS सर्विस
जरूरी जानकारीरजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि, बैंक खाता नंबर और बैंक से जुड़ा मोबाइल नंबर
सबसे आम अटकावPending at Institute (कॉलेज ने फॉर्म Forward नहीं किया)
  • आपका रजिस्ट्रेशन नंबर (Registration Number)
  • आपकी जन्म तिथि
  • आपका पासवर्ड

तरीका 1: लॉगिन से

तरीका 1: बिना लॉगिन

UP Scholarship पोर्टल के होम पेज पर Status मेन्यू और साल के हिसाब से Application Status के विकल्प
होम पेज के Status मेन्यू में हर सत्र के लिए अलग विकल्प मिलता है।
UP Scholarship Status 2025-26 पेज, जहां रजिस्ट्रेशन नंबर से Final Status देखा जाता है
सत्र चुनने के बाद खुलने वाला Status पेज, यहां अपनी जानकारी भरकर Final Status देखें।

क्यों जरूरी है

स्टेटस का मतलब

Statusइसका मतलबआपको क्या करना है
Pendingआपका फॉर्म जमा हो गया है, लेकिन अभी जांचा नहीं गया।इंतजार करें और कुछ दिन बाद फिर देखें।
Pending at Instituteआपके स्कूल या कॉलेज ने फॉर्म आगे नहीं भेजा है।खुद ऑफिस जाकर बात करें।
Forwarded by Instituteकॉलेज ने फॉर्म जिला कार्यालय को भेज दिया है।जिला स्तर की जांच का इंतजार करें।
Pending at District Officerजिला समाज कल्याण अधिकारी आपका फॉर्म जांच रहे हैं।इंतजार करें। हफ्तों तक न बदले तो जिला कार्यालय जाएं।
Pending at District Scholarship Committeeजिला कार्यालय ने जांच कर ली है, अब कमेटी की मंजूरी बाकी है।कमेटी फॉर्म बैच में पास करती है, इसलिए रुकें। हफ्तों तक अटका रहे तो जिला कार्यालय जाएं।
Verified / Recommended by District Scholarship Committeeकमेटी ने आपका फॉर्म मंजूर कर दिया है।अब PFMS पर भुगतान देखना शुरू करें।
Verifiedआपकी जानकारी जांची गई और सही पाई गई।कुछ करने की जरूरत नहीं, भुगतान की प्रक्रिया शुरू होती है।
Rejected / Rejected by District Committeeफॉर्म में कुछ गलत है और उसे स्वीकार नहीं किया गया।वजह पढ़ें और सुधार की अवधि चालू हो तो ठीक करें।
Approvedफॉर्म पास हो गया है और भुगतान की प्रक्रिया चल रही है।PFMS पर भुगतान देखना शुरू करें।
Payment Sentस्कॉलरशिप का पैसा आपके बैंक के लिए जारी हो गया है।पासबुक में राशि की पुष्टि कर लें।

Error Messages

Error Messageइसका मतलबआपको क्या करना है
UP board / ICSE board High School Roll No not matched with UP Board Database / Board type Other Than UP Boardफॉर्म में भरा हाईस्कूल रोल नंबर या बोर्ड का प्रकार बोर्ड के रिकॉर्ड से मेल नहीं खा रहा। CBSE और दूसरे बोर्ड के छात्रों को यह सबसे ज्यादा दिखता है।देखें कि आपने सही बोर्ड चुना है और रोल नंबर बिल्कुल मार्कशीट जैसा भरा है। सुधार की अवधि में ठीक करें। सब सही होने पर भी न सुलझे तो मार्कशीट लेकर जिला समाज कल्याण कार्यालय जाएं।
Scholarship not received due to 10 board data blockedआपका कक्षा 10 का रिकॉर्ड जांच में पास नहीं हुआ।ऊपर वाले रोल नंबर Error जैसे ही कदम अपनाएं।
Blocked due to Obtain Percentage Less Then 33% filled by Student or Instituteभरे गए अंकों से ऐसा लग रहा है कि आपके 33 प्रतिशत से कम अंक हैं। आम तौर पर प्राप्त अंक और पूर्णांक उल्टे भर दिए जाते हैं।फॉर्म में भरे अंक जांचें और सुधार की अवधि में ठीक करें। अंक कॉलेज ने भरे हों तो उनसे ठीक करवाएं।
Rejected by District Committeeजिला कमेटी ने आपका फॉर्म स्वीकार नहीं किया।पोर्टल पर रद्द होने की वजह पढ़ें और सुधार की अवधि चालू हो तो ठीक करें।
Transaction failed due to Participant not mapped to the productआपका बैंक खाता DBT भुगतान के लिए मैप नहीं है।बैंक शाखा जाकर अपने खाते पर DBT के लिए आधार सीडिंग (NPCI Mapping) करवाएं।
Transaction Failed due to Unseeded Adhar from the bankआपका आधार बैंक खाते से सीड नहीं है।ऊपर जैसा ही हल: बैंक से DBT के लिए आधार सीडिंग करवाएं।
Fees Reimbursement Amount Not Disbursed Due To Unavailability Of Fundसरकार ने अभी फंड जारी नहीं किया है। यह आपके फॉर्म की गलती नहीं है।कुछ ठीक नहीं करना है। PFMS देखते रहें, फंड जारी होने पर आम तौर पर भुगतान आ जाता है।
Select Course की लिस्ट में आपका कोर्स नहीं दिख रहाआपके कॉलेज ने पोर्टल पर आपका कोर्स नहीं जोड़ा है।यह सिर्फ कॉलेज ठीक कर सकता है। कॉलेज के स्कॉलरशिप क्लर्क को बताएं।

तरीका 2: PFMS

PFMS पोर्टल पर Know Your Payments पेज, बैंक का नाम और खाता संख्या से UP Scholarship Payment Status
PFMS का Know Your Payments पेज: बैंक का नाम, खाता संख्या और Captcha भरकर OTP मंगाएं।

तरीका 3: UMANG App

UMANG App में Register और Login का विकल्प
पहली बार हैं तो Register करें, अकाउंट है तो सीधे Login करें।
UMANG App में नीचे दिया All Services विकल्प
लॉगिन के बाद नीचे All Services पर टैप करें।
UMANG App में Search आइकन से PFMS सर्विस खोजना
Search आइकन पर टैप करके PFMS लिखें।
UMANG App की PFMS सर्विस में Know Your Payment विकल्प
PFMS सर्विस के अंदर Know Your Payment चुनें।
UMANG App में Account Number, Bank Name और Mobile Number भरने का पेज
वही खाता नंबर और मोबाइल नंबर भरें जो स्कॉलरशिप फॉर्म में दिया था।
UMANG App में UP Scholarship Payment Status का नतीजा
यहां स्कॉलरशिप की रकम, तारीख और भुगतान की स्थिति दिखती है।

Payment Phases

समस्या और हल

समस्याआम तौर पर इसका मतलब
स्टेटस Pending at Institute पर अटका हैकॉलेज ने फॉर्म Forward नहीं किया।
Forwarded by Institute के बाद आगे नहीं बढ़ रहाजिला कार्यालय ने अभी जांच नहीं की।
Pending at District Scholarship Committee पर अटका हैकमेटी की अगली मंजूरी बैठक अभी नहीं हुई।
Approved है लेकिन PFMS पर पैसा नहींखाता DBT के लिए आधार से सीड नहीं है, या फंड अभी जारी नहीं हुआ।
स्टेटस पेज खाली या Error दिखा रहा हैपोर्टल पर भीड़ ज्यादा है, या लॉगिन सेशन खत्म हो गया।
स्टेटस पिछले साल से अलग हैहो सकता है आप गलत श्रेणी या गलत सत्र में दर्ज हों।
लॉगिन के बाद स्टेटस नहीं दिख रहाशायद आपने गलत लॉगिन चुना, Renewal की जगह Fresh या इसका उल्टा।

समय सीमा

Renewal छात्र

निष्कर्ष

FAQ